फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   railway station

राज्य के छोटे रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई वाईफाई लगने की प्रक्रिया

विज्ञापन
railway station
जम्मू। राज्य के छोटे रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों को वाईफाई की सुविधा मिलेगी। यात्री वाईफाई की मदद से मोबाइल पर ट्रेन की स्थिति और यूटीएस एप से टिकट कर पाएंगे। फिरोजपुर डिवीजन राज्य के सभी छोटे रेलवे स्टेशनों पर वाईफाई की सुविधा शुरू करेगा। इस कड़ी में रेलवे की टीम ने कई रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण भी किया है। वर्तमान में बजालता स्टेशन पर वाईफाई लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई है।
विज्ञापन

वर्तमान में राज्य के जम्मू और उधमपुर रेलवे स्टेशन पर वाईफाई की सुविधा है। अब रेलवे अन्य स्टेशनों को वाईफाई से जोड़ रहा है। इसमें कटड़ा, बाड़ी ब्राह्मणा, बजालता, कठुआ, सांबा, विजयपुर सहित अन्य स्टेशनों पर वाईफाई लगेगा। स्टेशनों पर सौ एमबी क्षमता वाला ब्राडबैंड लगेगा। कटड़ा रेलवे स्टेशन ए केटेगरी का है, लेकिन रेलवे के रिकॉड में इसे ई-केटेगरी का दिखाया गया है। इसके कारण स्टेशन पर कम क्षमता वाला ब्राडबैंड लगाया जाएगा, हालांकि कटड़ा रेलवे स्टेशन जम्मू के बाद सबसे बड़ा है। वर्तमान में बजालता रेलवे स्टेशन पर वाईफाई लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। कटड़ा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर जुगल किशोर शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों रेलवे की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची थी। अभी तक स्टेशन पर वाईफाई लगाने का काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed