फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   railway news

Jammu News: दशकों बाद फिरोजपुर से अलग हुआ एनआरएमयू का जम्मू मंडल

विज्ञापन
railway news
- नाॅर्दर्न रेलवे मजदूर यूनियन का अलग मंडल बना जम्मू रेल मंडल
विज्ञापन

- अब मांगों और धरना-प्रदर्शन के लिए फिरोजपुर नहीं जाना पड़ेगा
- पीएनएम बैठक समेत अन्य मामलों का निस्तारण जम्मू में ही होगा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पिछले साल फिरोजपुर रेल मंडल से अलग होकर रेल मंडल बने जम्मू में अब नाॅर्दर्न रेलवे मजदूर यूनियन (एनआरएमयू) में भी व्यापक बदलाव हुआ है। अभी तक फिरोजपुर से मंडल से संबद्ध रहे जम्मू रेल मंडल को अलग मंडल की मान्यता दे दी गई है। अध्यक्ष हरपाल सिंह और महामंत्री शिव दत्त शर्मा को बनाया गया है। यूनियन के राष्ट्रीय नेतृत्व के इस पहल का सदस्यों ने स्वागत किया है।
जनवरी 2025 में अलग रेल मंडल घोषित होने से पूर्व जम्मूतवी, फिरोजपुर मंडल का ही एक हिस्सा था। प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद जम्मूतवी के रेल मंडल बनने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था अलग हो गई लेकिन एनआरएमयू में कोई बदलाव नहीं हुआ। अभी पिछले सप्ताह तक यूनियन का मंडलीय मुख्यालय फिरोजपुर मंडल ही था। धरना-प्रदर्शन या मांगों पर चर्चा के लिए यहां के कर्मचारियों को फिरोजपुर का ही मुंह देखना पड़ता था।
विज्ञापन

कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों के समाधान के लिए रेल अधिकारियों संग होने वाली स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) बैठक के लिए भी फिरोजपुर की तरफ आस लगाए रहने पड़ता था। मंडल स्तरीय बैठक और धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए घंटों सफर कर फिरोजपुर जाना पड़ता था। जाने-आने में आर्थिक और शारीरिक शोषण दोनों होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन स्तर पर अब फिरोजपुर से अलग होकर जम्मूतवी के मंडल बनने से यहां के कर्मचारियों को काफी फायदा होगा। उन्हें फिरोजपुर जाने से मुक्ति मिलेगी और पीएनएम बैठक के लिए फिरोजपुर के मंडल अध्यक्ष या मंडल मंत्री का इंतजार करने की बजाए जम्मू मंडल के ही अध्यक्ष और मंत्री बैठक में शामिल होंगे। समस्याओं का त्वरित समाधान कराएंगे।
---
श्रीनगर से पठानकोट तक 6000 सदस्य
एनएआरएमयू के जम्मू मंडल में करीब 6000 रेलकर्मी सदस्य होंगे। इसका दायरा बारामुला, श्रीनगर, बडगाम, बनिहाल, कटड़ा और जम्मू होेते हुए पठानकोट तक होगा।इन सभी जगहों पर तैनात रेल कर्मियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अब फिरोजपुर से हरी झंडी मिलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

---
हमारी नई टीम का पहला लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि पुराने मंडल से इस नए मंडल में ट्रांसफर होकर आने वाले कर्मचारियों की वरिष्ठता, सर्विस बुक का ट्रांसफर और आवास आवंटन का काम बगैर किसी बाधा के पूरा हो। नियमानुसार कर्मियों की पदोन्नति हो। हम प्रशासन पर दबाव बनाएंगे कि पीएनएम की बैठक जल्द से जल्द बुलाई जाए।
- हरपाल सिंह, अध्यक्ष, एनआरएमयू, जम्मू मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed