{"_id":"68c09a4beed3f83d9a092ad0","slug":"railway-news-jammu-news-c-10-jam1003-709310-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ट्रेन में क्षमता से अधिक माल व पार्सल लीज, 34,000 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ट्रेन में क्षमता से अधिक माल व पार्सल लीज, 34,000 रुपये जुर्माना
विज्ञापन
ट्रेन की जांच के दौरान पड़ा सामान स्रोत रेलवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ट्रेनों में माल और पार्सल लीज के संचालन में पारदर्शिता व सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जम्मू रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12445 में निरीक्षण किया गया। ट्रेन के एसएलआर की जांच में पाया गया कि व्यापारी की ओर से ट्रेन में उसकी भार क्षमता 3.9 से अधिक 1.37 टन माल लोड किया था। एसएलआर में चढ़ाए गए पैकेज बताए गए पैकेजों की संख्या से कहीं अधिक थे। नियमों का उल्लंघन करने वाले लीज धारकों के खिलाफ 34,000 का जुर्माना वसूलने के साथ मामले को जीएसटी विभाग को अग्रिम जांच के लिए सौंपा गया।
जम्मू रेलवे मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल के की ओर से बनाई गई संयुक्त टीम ने जांच की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्सल और माल की लीज और ढुलाई रेलवे के निर्धारित नियमों और विनियमों के अनुसार हो यह सुनिश्चित करना है। इस संयुक्त टीम का नेतृत्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक जसवंत सिंह ने किया। इसमें चार और अन्य रेल कर्मी भी शामिल थे। संयुक्त टीम ने जांच के दौरान यह भी पाया गया की वस्तुओं की गलत जानकारी दी गई है। जैसे गुटखा 24 पैकेट था जिसका कुल वजन 1083 किलोग्राम था मगर व्यापारी ने भरे गए घोषणा पत्र में यह सत्यापित नहीं हुआ। मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने कहा कि यह अभियान पार्सल रिलीज की प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के उद्देश्य से की गई है।