{"_id":"3144209522e0f0b95b96cf661de34df6","slug":"rail-services-will-restore-on-eid-in-kashmir-valley-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 और 27 को बहाल रहेंगी घाटी में रेल सेवाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 और 27 को बहाल रहेंगी घाटी में रेल सेवाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 23 Sep 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे की ओर से कश्मीर में बनिहाल-बारामुला सेक्शन पर ईद-उल-अजहा के मौके पर 26 और 27 सितंबर को रेल सेवा बहाल रखी जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले रेलवे ने इन दो दिनों के लिए रेल सेवाओं को बंद रखने का एलान किया था। रेल प्रबंधन को खतरा था कि ईद के मौके पर कुछ अवांछित तत्व रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
रेलवे ने एहतियातन रेल सेवाओं पर रोक लगाने की घोषणा की थी। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रशासन से त्योहार वाले दिन रेल सेवाओं को बहाल रखने की मांग की थी।
जिसके चलते मंडलायुक्त कश्मीर ने रेलवे से रेल सेवाएं 26 और 27 सितंबर को बहाल रखने को कहा था। इस मौके पर रेलवे ने लोगों से अपील की है कि वह ऐसे तत्वों से सावधान रहे जो रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।
विज्ञापन