फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rail service suspended in valley today

घाटी में आज रेल सेवा स्थगित, अलगाववादी नेता नजरबंद

Thu, 22 Oct 2015 09:47 AM IST
Updated Thu, 22 Oct 2015 09:47 AM IST
विज्ञापन
rail service suspended in valley today

कश्मीर घाटी में खासकर दक्षिणी कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से चल रहे खराब हालातों के चलते रेल प्रबंधन ने फैसला लिया कि गुरुवार को घाटी में रेल सेवाओं को स्थगित किया जाएगा।

विज्ञापन


रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि उधमपुर ट्रक हमले में अनंतनाग के क्लीनर जाहिद के रस्म-ए-चाहरुम के चलते हालात की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को बारामुला-बनिहाल रेल लाइन पर रेल सेवाएं स्थगित की जाएंगी।
विज्ञापन


वहीं जाहिद के रस्म-ए-चाहरुम में भाग लेने की अलगाववादियों की अपील को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने गुरुवार को सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने का फैसला लिया है। पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग जिले की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के अलावा वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की जाएगी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटा जा सके।

यासीन मलिक, जावेद मीर को हिरासत में लिया गया

rail service suspended in valley today

पुलिस ने बुधवार को हुर्रियत कांफ्रेंस के दोनों धड़ों के तकरीबन सभी अलगाववादी नेताओं को नजरबंद कर दिया। उन्हें उधमपुर ट्रक हमले में मारे गए क्लीनर जाहिद के मामले में अनंतनाग में होने वाली बैठक से ठीक एक दिन पहले नजरबंद किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हुर्रियत (ग) के अध्यक्ष सईद अली शाह गिलानी, हुर्रियत (म) के अध्यक्ष मीरवाइज मौलवी उमर फारूक, शब्बीर अहमद शाह, नईम अहमद खान और जफर अकबर भट को उनके घरों में नजरबंद किया गया है।

जेकेएलएफ के चेयरमैन मोहम्मद यासीन मलिक, जावेद अहमद मीर और शाहिद-उल-इस्लाम को एहतियातन पुलिस हिरासत में लिया गया और श्रीनगर के विभिन्न थानों में ले जाया गया। जेकेएलएफ के बयान के अनुसार यासीन मलिक को श्रीनगर के सोवरा में उस समय हिरासत में लिया गया, जब वह स्किमस अस्पताल से बाहर निकले रहे थे।

वह बुधवार को बिजबिहाड़ा में आंसू गैस के गोले की चपेट में आने से घायल नसीर अहमद डार का हाल जानने पहुंचे थे। गौरतलब है कि हुर्रियत कट्टरपंथी नेता सईद अली शाह गिलानी ने लोगों से जाहिद के रस्म-ए-चाहरुम में भाग लेने की अपील की है। इसी के चलते अलगाववादियों को नजरबंद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed