फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rail passengers will get better facilities

'रेल यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं'

Wed, 10 Feb 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 10 Feb 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
Rail passengers will get better facilities

जम्मू रेलवे के एडीआरएम पद पर एके राणा ने बुधवार को कार्यभार संभाला। अधिकारियों, कर्मचारियों से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।

विज्ञापन


इसमें किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। फिरोजपुर रेल मंडल में उन्होंने सोमवार को कार्यभार संभाला था। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही सुरक्षा एवं संरक्षण भी प्राथमिकता होगी। लोग सुरक्षित तरीके से गंतव्य पहुंचे, इसकी कोशिश होगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही स्वच्छता का विशेष ख्याल रखा जाएगा। स्टेशन परिसर तथा ट्रेनों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रहेगा। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए, इसके लिए रेल प्रशासन पीपुल फ्रेंडली रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एडीआरएम के पहुंचने पर सीनियर डीटीएम सुधीर कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। एडीआरएम ने रेल प्लेटफार्म तथा सुविधाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।


एडीआरएम के यहां कार्यभार ग्रहण करने से यह उम्मीद जगी है कि रेल बजट में डीआरएम आफिस के लिए घोषणा हो सकती है। ज्ञात हो कि राणा इससे पहले बड़ौदा हाउस में तैनात थे। उन्होंने जम्मू में ओएसडी रहे डीसी शर्मा का स्थान लिया। एडीआरएम के पास जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के रेलवे का प्रभार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed