{"_id":"61c76772bf45968168c9d7a2d3f5f7c7","slug":"raider-delayed-by-nia-due-to-conflict-in-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में तनाव के कारण NIA की छापामारी टाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में तनाव के कारण NIA की छापामारी टाली
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 27 Sep 2015 09:05 PM IST
विज्ञापन
उधमपुर में बीएसएफ काफिले पर आतंकी हमले के मामले में लश्कर के तीन ओवर ग्राउंड वर्कर (ओडब्ल्यूजी) की तलाश में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीमें कश्मीर तो पहुंची, लेकिन अभी तक छापामारी नहीं कर पाईं हैं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार ईद के त्योहार और कश्मीर घाटी में तनाव को देखते हुए स्थानीय प्रशासन से अभी सहयोग नहीं मिला है। लेकिन आने वाले दिनों में एनआईए कुलगाम में छापामारी करेगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि एनआईए ने कुलगाम के तीन ओवरग्राउंड वर्करों के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल किया हैं, जिन्होंने आतंकियों के जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने के बाद उनकी मदद की थी और उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले गए थे।
विज्ञापन
इनमें लश्कर-ए-तैयबा का ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) फैयाज अहमद इट्टू उर्फ फैयाज वेल्डर, फैयाज अहमद अशवर उर्फ सेठा और शाबजार अहमद भट उर्फ खुर्शीद (सभी निवासी कुलगाम) के गैर जमानती वारंट लेने के अलावा उनकी जानकारी देने वालों को 2-2 लाख का इनाम देने की घोषणा की है।
इन्होंने सीमा लांघ जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने वाले पाकिस्तानी आतंकियों को पनाह देने के साथ उन्हें आर्थिक मदद भी की थी। पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद से हुई पूछताछ के आधार पर इन ओवर ग्राउंड वर्करों का खुलासा हुआ है। फिलहाल नावेद के अलावा दोनों ड्राइवर खुर्शीद और शौकत अहमद भट 30 सितंबर तक न्यायिक रिमांड पर हैं।