{"_id":"39122881f63b86d4dac611434e999f66","slug":"rahul-gandhi-s-wisdom-sacrifice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी को सदबुद्धि के लिए भाजपा ने किया हवन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी को सदबुद्धि के लिए भाजपा ने किया हवन
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू मामले पर कांग्रेस और कम्यूनिस्ट दलों की भूमिका का विरोध करते हुए भाजपा ने लगातार दूसरे दिन जन स्वाभिमान अभियान जम्मू में जारी रखते हुए पंडित प्रेम नाथ डोगरा चौक पर हवन यज्ञ कर राहुल गांधी को सदबुद्धि की कामना की।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा की अध्यक्षता में हुए यज्ञ के बाद उन्होंने कहा कि देश विरोधी नारे लगाने वालों के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का समर्थन में खड़े होना शर्मनाक है और भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है।
विज्ञापन
उन्होंने कम्युनिस्ट दलों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। यह दल देश की एकता और अखंडता को चुनौती देने वाले तत्त्वों के साथ खड़े होकर देश में क्या संदेश देना चाहते हैं।
विज्ञापन
इनकी सद्बुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष डा. सुरेश अजय मगोत्रा, एमएलसी अशोक खजूरिया, भाजपा उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी, महासचिव डा. नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।