{"_id":"6f63503461b2d471667bf94eeb7e4083","slug":"rahul-gandhi-s-two-day-visit-to-jammu-and-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन के लिए जम्मू कश्मीर आएंगे राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन के लिए जम्मू कश्मीर आएंगे राहुल गांधी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 14 Aug 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी जम्मू कश्मीर में दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। राज्य के तीनों संभागों जम्मू, कश्मीर और लद्दाख का वह दौरा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। पार्टी के नेता तीनों संभागों में राहुल गांधी के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे रहे हैं।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संसद के मानसून सत्र में मोदी सरकार के खिलाफ राहुल गांधी के कड़े तेवर को प्रदेश कांग्रेस यहां भी भुनाना चाहती है। एक सितंबर को पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के सत्ता में छह माह पूरे हो रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में राहुल गांधी के माध्यम से रियासती सरकार की नाकामियों को प्रदेश कांग्रेस उजागर कर लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हार से हताश कार्यकर्ताओं में उत्साह भरना चाहती है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा के अनुसार प्रदेश कांग्रेस ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से राज्य के दौरे के लिए समय मांगा है। मौजूदा माह के आखिर तक दौरा होने की संभावना है।
फिलहाल दौरे की तिथियों को अभी आखिरी रूप नहीं दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस तैयारियों में जुटी है और राहुल गांधी रियासत के तीनों संभागों का दौरा कर सकते हैं।