फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   raheel sharif reaches line of control in pakistan

सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तानी आर्मी चीफ ने किया एलओसी का दौरा

Sun, 09 Oct 2016 04:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 09 Oct 2016 04:01 PM IST
विज्ञापन
raheel sharif reaches line of control in pakistan
Rahil Sharif - फोटो : File Photo
भारत की ओर से पीओके में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान की फौज और पाकिस्तानी हुक्मरानों में बेचैनी है । पाकिस्तान की ओर से सीमा पर सैनिकों की तैनाती बढ़ी है तो दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक के डर से पाकिस्तान ने सीमा पर चल रहे आतंकी कैंपों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया है ।
विज्ञापन


पाकिस्तान की सीमा पर लगातार सक्रियता बढ़ती देखी जा रही है । इस क्रम में आज पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल राहिल शरीफ द्वारा पाकिस्तान में नियंत्रण रेखा के इलाकों का दौरा किया गया है । पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने एलओसी पर हालातों की जानकारी ली है । जानकारी के मुताबिक शरीफ ने एलओसी के पास हाजी पीर सेक्टर समेत कई इलाकों का दौरा किया है ।
विज्ञापन

 

हाजी पीर सेक्टर एलओसी के पास की एक पोस्ट है जो सीमा पर निगरानी के लिहाज से एक महत्वपूर्ण जगह मानी जाती है । पाकिस्तानी आर्मी चीफ ने जिस हाजी पीर सेक्टर का दौरा किया है उसपर भारतीय सेना द्वारा वर्ष 1971 में भारत पाक युद्ध के दौरान कब्जा कर लिया गया था जिसे बाद में पाकिस्तान को वापस लौटा दिया गया था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

एलओसी पर पाक की हर हरकत पर भारत की नजर

raheel sharif reaches line of control in pakistan
हर हरकत पर भारत की नजर - फोटो : PTI
पाकिस्तान से हो रहे सीजफायर उल्लंघन के चलते भारतीय सेना द्वारा लगातार सरहद पर चौकसी बरती जा रही है । सरहद पर तैनात जवानों को किसी भी तरह के हमले की स्थिति मेें पूरी सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए हैं । एलओसी पर सेना के जवान लगातार पाक की हर हरकत पर नजर रखे हुए हैं । 

पाकिस्तान की सीमा के रास्ते बार बार भारत में आतंकी घुसपैठ की कोशिश भी हो रही है । सरहद पर सेना की चौकसी से बार बार इन घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया गया है । 6 अक्टूबर को नौगाम में सीमापार से घुसपैठ कर रहे 4 आतंकियों को सेना ने मार गिराया था । इन आतंकियों के पास से सेना को भारी मात्रा में पाकिस्तानी हथियार और ज्वलनशील केमिकल समेत पाकिस्तान में बना सामान मिला था । 

एलओसी पार भारत ने की थी सर्जिकल स्ट्राइक

raheel sharif reaches line of control in pakistan
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए भारतीय सेना द्वारा बीते दिनों सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी । इस स्ट्राइक में पाकिस्तान सेना के दो सैनिकों के साथ साथ 38 आतंकियों के मारे जाने की खबरें आईं थी । भारतीय सेना द्वारा इस स्ट्राइक में 7 आतंकी शिविरों को तबाह कर दिया गया था । 

इस घटना के बाद पाकिस्तान की ओर से सीमा पर हमले के खुफिया इनपुट के बाद भारतीय सेना ने सीमांत क्षेत्रों के 10 किलोमीटर के इलाके को खाली करा लिया था । सेना ने सीमा से सटे 10 किमी के इलाके में पड़ने वाले गांवों के लोगों को सुरक्षित इलाकों में बने राहत शिविरों में शिफ्ट किया है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed