फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   quran pages found on road in srinagar

श्रीनगर में कुरान के पन्ने सड़क पर मिलने पर बवाल

Mon, 26 Oct 2015 09:38 AM IST
Updated Mon, 26 Oct 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन
quran pages found on road in srinagar

रंगपोरा इलाके के पारे मुहल्ला में कुरान के कुछ पन्ने सड़क पर बिखरे पाए जाने के बाद रविवार को जमकर बवाल हुआ। गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सुरक्षा बलों पर पत्थर बरसाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। आंसू गैस के गोले भी दागे गए। इससे काफी देर तक इलाके में तनाव बना रहा।
विज्ञापन


रंगपोरा इलाके में शनिवार की रात कुछ लोगों को सड़क पर कुरान के कुछ पन्ने गिरे मिले। रात में ही कुछ लोग एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया।

पहले अपील की फिर पत्‍थरबाजी

quran pages found on road in srinagar

सूचना पाकर पहुंचे जकूरा थाने के एसएचओ ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और कुरान के पन्ने ले लिए। रविवार की सुबह रंगपोरा मस्जिद के मौलवी ने लोगों से घरों से बाहर निकलकर विरोध प्रदर्शन करने की अपील की।

इसके बाद लोग सड़क पर उतर आए और इलाही बाग चौराहे पर पहुंचकर दरगाह रोड पर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

लोगों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इससे काफी देर तक वहां तनाव की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed