फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   quota for amarnath yatris increased

बाबा बर्फानी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कोटा बढ़ाया

Fri, 17 Jul 2015 03:07 PM IST
Updated Fri, 17 Jul 2015 03:07 PM IST
विज्ञापन
quota for amarnath yatris increased

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देशभर से रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू यात्रियों से पूरी तरह से पैक चल रहा है। जम्मू हाट में यात्रियों की भारी भीड़ से लगातार आन स्पॉट पंजीकरण का कोटा बढ़ाया जा रहा है, लेकिन भीड़ के आगे यह कोटा कम पड़ रहा है। यात्रियों की आमद से पूरा शहर शिवमय बना हुआ है।

विज्ञापन


वीरवार को जम्मू हाट में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आन स्पॉट पंजीकरण का कोटा बढ़ाकर 2400 किया गया। इसमें 1200 बालटाल और इतने ही पहलगाम से यात्रियों को पंजीकृत किया गया। गत दिवस यह कोटा 2200 था, लेकिन यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ से कोटा बढ़ाया जा रहा है। इसी तरह सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम में भी आन स्पॉट पंजीकरण के लिए यात्रियों की खासी भीड़ पहुंच रही है।
विज्ञापन


साधु-संतों के लिए श्री राम मंदिर पुरानी मंडी और गीता भवन में पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। भोले नाथ के प्रति आस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आन स्पॉट पंजीकरण केंद्रों पर सुबह ही यात्रियों की भीड़ जुटना शुरू हो जाती है। दिन चढ़ने के साथ यात्रियों की कतारें भी लंबी होती चली जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की सहूलियत के लिए जिनका उस दिन पंजीकरण नहीं हो पाता है, उन्हें टोकन देकर दूसरे दिन पंजीकरण में प्राथमिकता दी जा रही है। इस भीड़ में बड़ी संख्या में ऐसे भी श्रद्धालु हैं, जिनका आगामी दिनों में पंजीकरण हुआ है, लेकिन बाबा बर्फानी के दर्शन की लालसा उन्हें जल्दी खींच ला रही है।


राजस्थान से आए रघुवीर ठाकरे ने कहा कि वह पिछले कई साल से पवित्र शिवलिंग के दर्शन के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यात्रा नए रिकार्ड की ओर जा रही है। यात्रा आगे बढ़ने के साथ यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी अपने भक्तों को मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed