{"_id":"5c29d14ebdec2256ca01e427","slug":"quadcopters-were-used-to-locate-the-dead-bodies-of-suspected-pakistani-soldiers-in-naugam-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना ने ड्रोन से ढूंढा मारे गए पाक BAT घुसपैठियों का शव, पहनी हुई थी आर्मी की वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने ड्रोन से ढूंढा मारे गए पाक BAT घुसपैठियों का शव, पहनी हुई थी आर्मी की वर्दी
Mon, 31 Dec 2018 01:50 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 31 Dec 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
- सीमा पर पाक की साजिश नाकाम।
- भारतीय सेना पर बैट टीम द्वारा बड़े हमले की थी साजिश।
- शहीद हेमराज का सिर भी इसी टीम ने काटा था।
- इस टीम में सेना के साथ आतंकी भी शामिल होते हैं।
- इन्हें क्रूरता की हद पार करने वाली ट्रेनिंग दी जाती है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
मारे गए आतंकी
- फोटो :
ANI
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास दो घुसपैठियों को ढेर कर भारतीय सेना ने सीमावर्ती चौकी को निशाना बनाने की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। समझा जाता है कि मारे गए दोनों घुसपैठिये पाकिस्तानी सैनिक थे। पाक सेना नए साल पर बड़े हमले की फिराक में थी। सेना ने बताया कि 30 दिसंबर को बैट की टुकड़ी घने जंगलों का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रही थी। सेना ने ड्रोन से उसके शवों का पता लगाया।सेना से मिली जानकारी में बताया गया कि घुसपैठियों ने जिस तरह की पोशाक पहन रखी थी, वो पाकिस्तान की सेना की नियमित वर्दी जैसी थी। उनके पास से पाकिस्तान के चिह्नों वाला सामान बरामद हुआ था। कुछ घुसपैठियों को बीएसएफ और पुराने पैटर्न वाली आइए ड्रेस में भी देखा गया। बरामद की गई चीजों से यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि उनका इरादा भारतीय सेना पर भीषण हमला करने का था। इस बीच सेना ने पाकिस्तान से अपने मारे गए सैनिकों के शवों को लेकर जाने के लिए कहा है।
सेना पर थी बड़े हमले की साजिश
जानकारी के मुताबिक, बैट की एक टुकड़ी ने नियंत्रण रेखा के पास घने जंगलों का फायदा उठा कर भारतीय हिस्से में आने की कोशिश की। इस दौरान उन्हें पाकिस्तानी चौकियों से मोर्टार और रॉकेट लॉन्चर जैसे भारी हथियारों से कवरिंग फायर के जरिये मदद मिली। उन्होंने कहा, नियंत्रण रेखा के पास तैनात सतर्क भारतीय सेना के सैनिकों ने इसे भांप लिया और उनको मुंह की खानी पड़ी।
पाक रेंजर्स दे रहे थे कवर फायरिंग
पाकिस्तान की ओर से शुरू की गई गोलीबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया गया और रात भर यह गोलीबारी चली। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सैनिकों ने स्थिति का पता लगाने के लिए घने जंगल में तलाश अभियान चलाया, जिसमें दो संभावित पाकिस्तानी सैनिकों के ढेर होने की पुष्टि की गई और हथियारों का जखीरा बरामद किया गया।’’
दो पाक सैनिकों के शव मिलने की पुष्टि
पाकिस्तानी गोलीबारी, खराब मौसम और कम दृश्यता का फायदा उठा कर कुछ अन्य घुसपैठियों के सीमा पार भाग जाने की खबर भी है। सेना के प्रवक्ता ने बताया ‘‘घुसपैठिये पाकिस्तानी सैनिकों की तरह वर्दी पहने हुए थे। उनके पास जो सामान था उसमें पाकिस्तान लिखा हुआ था। उनके पास आईईडी, अन्य विस्फोटक तथा हथियार थे। बाद में ड्रोन के जरिए पाकिस्तानी बैट सैनिकों के शव बरमाद हुए हैं।"
क्या है बैट?
- बैट पाकिस्तान की स्पेशल फोर्स से लिए गए सैनिकों का एक ग्रुप है। जिसे एलओसी में 1 से 3 किलोमीटर तक अंदर घुसकर हमला करने के लिए तैयार किया गया है।
- इसे स्पेशल सर्विस ग्रुप यानी एसएसजी ने तैयार किया है।
- पहले ये टीम खुफिया तौर पर बड़े ऑपरेशनों को अंजाम देती थी लेकिन मीडिया के कारण यह खबरों में आने लगी।
- इस टीम में सेना के कमांडो के साथ ही आतंकवादी भी शामिल होते हैं।
- इस टीम में शामिल लोगों की ट्रेनिंग इस तरह की होती है कि वो ऑपरेशन के वक्त क्रूरता की सारी हदें पार कर जाते हैं।
- स्पेशल ग्रुप के साथ काम करने वाली ये टीम युद्ध के नियमों का उल्लंघन करने से भी नहीं कतराती क्योंकि इसमें आतंकी शामिल होते हैं। इसमें आतंकियों को इसलिए शामिल किया जाता है ताकि पकड़े जाने पर सेना पर कोई आंच न आए।
- घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना टीम को कवर फायर देती है ताकि गोलीबारी की आड़ में आतंकवादी और यह टीम घुसपैठ करने में सफल हो सके।
- भारत के ब्लैट कैट कमांडो की तरह इन्हें ट्रेनिंग दी जाती है। शहीद हेमराज का सिर काटने का आरोप भी इसी टीम पर है।