फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PWD sunil Sharma surprising inspections of offices in jammu

कंप्यूटरों का कबाड़ देख भड़के राज्य मंत्री

Thu, 03 Dec 2015 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 03 Dec 2015 09:07 PM IST
विज्ञापन
PWD sunil Sharma surprising inspections of offices in jammu

पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग के राज्य मंत्री सुनील शर्मा ने वीरवार को जम्मू क्षेत्र में कई दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पहले जानीपुर स्थित एसडीएम नार्थ डा. पियूष सिंगला और तहसीलदार नार्थ से दफ्तर की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


नायब तहसीलदार मुट्ठी में जाकर उन्होंने रिकार्ड चेक कर वहां के हालात के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पाया कि वहां पर स्थापित कंप्यूटर से कोई काम नहीं लिया जा रहा है। इसका उन्होंने इसका कड़ा संज्ञान लिया।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार ने उन्हें बताया कि दफ्तर में कंप्यूटर चलाने वाला कोई नहीं है। उन्होंने क्षेत्र में तैनात पटवारियों का ब्योरा लिया। इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिए कि सरकारी भूमि और खड्डों में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर विभागीय अधिकारी सतर्क रहें और कब्जे न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ‘अमर उजाला’ प्रतिनिधि से बातचीत में उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा लोगों के घरों तक पहुंचने की है। लोग अपने कामों के लिए दरबदर न हों। लोगों की समस्याओं का निपटारा उनके द्वार पर ही हो, इसके लिए राजस्व विभाग को चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है।


सरकार नई बनी नियाबतों और तहसीलों में सभी सुविधाएं देने की कोशिश कर रही है। जहां नियबतों और तहसीलदारों के दफ्तरों के पास अपनी इमारतें नहीं हैं, वहां नई इमारतें बनाने को अग्रसर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed