{"_id":"6a8ca846eb6df44b5a0461c7","slug":"pwd-failing-to-repair-roads-students-forced-to-fill-potholes-samba-news-c-398-1-pmd1001-795-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पीडब्ल्यूडी नहीं सुधार रहा सड़कें, छात्रों को भरने पड़ रहे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पीडब्ल्यूडी नहीं सुधार रहा सड़कें, छात्रों को भरने पड़ रहे गड्ढे
विज्ञापन
पुरमंडल-दियोंन मार्ग की बदहाली से छात्रों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
सड़कों के जर्जर हाल होने से ऑटो समय पर नहीं पहुंच पा रहे स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। दियोंन सड़क मार्ग की बदहाल स्थिति अब स्थानीय लोगों और स्कूली छात्रों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और उखड़ी हुई सड़क के कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही है, जिनकी पढ़ाई भी इस समस्या से प्रभावित हो रही है।
स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कई स्थानों पर ऑटो और अन्य छोटे वाहन गड्ढों के कारण आगे नहीं बढ़ पाते। मजबूरन स्कूल जाने वाले छात्र स्वयं फावड़े और मिट्टी की मदद से गड्ढे भरकर सड़क को अस्थायी रूप से ठीक कर रहे हैं, ताकि ऑटो उनके गांव तक पहुंच सके और वे समय पर स्कूल जा सकें।
विद्यार्थियों शुभम कुमार, लकी शर्मा, सुनील सिंह, छात्रा सोनम देवी, जानवी देवी, खुशी देवी, तन्वी देवी, श्रद्धा देवी ने बताया कि उन्हें लगभग रोजाना सड़क के गड्ढे भरने पड़ते हैं। इसके बावजूद कई बार वाहन बीच रास्ते में फंस जाते हैं, जिससे वे स्कूल देर से पहुंचते हैं। छुट्टी के बाद घर लौटते समय भी उन्हें इसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि सड़क की बदहाली के कारण उनकी पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) पर सड़क की लंबे समय से अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार विभाग के अधिकारियों को सड़क की खराब स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो समस्या और गंभीर हो जाएगी।
ग्रामीणों ने की दियोंन सड़क मार्ग की तत्काल मरम्मत की मांग
ग्रामीणों ने जिला विकास आयुक्त आयुषी सूदन तथा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से सड़क ठीक कराने को हस्तक्षेप करने की मांग की है। कहा है कि छात्रों को सुरक्षित और समय पर स्कूल पहुंचने में सुविधा मिल सके तथा आम लोगों को भी आवागमन में राहत मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का अधिकार तभी सार्थक होगा, जब गांवों की सड़कें भी सुरक्षित और सुगम हों। फिलहाल, छोटे-छोटे बच्चों का स्वयं सड़क की मरम्मत करना प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रहा है।