फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Purmondl road condition did not improve

नहीं सुधरी प्रमुख तीर्थ स्थल पुरमंडल मार्ग की हालत

Sat, 14 Mar 2015 10:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बाड़ी ब्राह्मणा
ब्यूरो, अमर उजाला/बाड़ी ब्राह्मणा Updated Sat, 14 Mar 2015 10:51 AM IST
विज्ञापन
Purmondl road condition did not improve

जम्मू-कश्मीर के प्रमुख तीर्थ स्थलों में गिने जाने वाले पुरमंडल देव स्थान, जिसे गुप्त गंगा और छोटा काशी की ख्याति प्राप्त है। इसमें स्नान करने से हरिद्वार की हरि की पौड़ी का पुण्य प्राप्त होता है। इस देव स्थान पहुंचने के लिए आज भी टूटी-फूटी सड़क से होकर गुजरना पड़ता है।

विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद कई सरकारें बदली, इलाके के विधायक बदले, लेकिन आज तक पुरमंडल सड़क की स्थिति नहीं बदली। बताते चलें कि आगामी 19 मार्च को चैत्र चौदह और 20 मार्च को अमास्या पर पुरमंडल में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या है पुरमंडल मोड़ से पुरमंडल तक पहुंचने वाली सड़क, जिसकी हालत खस्ता है। बारिश के चलते सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जो आवागमन में बड़ी परेशानी बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि पुरमंडल देवस्थान जम्मू-कश्मीर के अलावा बाहरी राज्य के लोग भी अमावस्या पर आते हैं। लोगों ने प्रशासन व स्थानीय विधायक से मांग की है कि इस मार्ग को फोरलेन बनाया जाए, ताकि पुरमंडल देव स्थान पर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed