फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Puran went to Shopian to help his brother in plucking apples, today funeral held in jammu

Target Killing: सेब तोड़ने में भाई की मदद करने जम्मू से शोपियां गए थे पूरण भट्ट

Sun, 16 Oct 2022 01:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 16 Oct 2022 01:36 PM IST
सार

पूरण भट की हत्या की खबर से पूरे मुट्ठी क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार देर रात मृतक का शव मुट्ठी पहुंचा है। रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। रिश्तेदारों ने बताया कि वह शोपियां में ही रहते थे।

विज्ञापन
Puran went to Shopian to help his brother in plucking apples, today funeral held in jammu
पति की शव देखते ही बिलख पड़ी पत्नी - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

सेब की लाली के लिए प्रसिद्ध शोपियां का सेब का बगीचा शनिवार की पूरण कृष्ण भट के खून से लाल हो गया। शोपियां में बगीचे में सेब तोड़ने में भाई की मदद करने गए पूरण भट की आतंकियों ने हत्या कर दी। वह तीन दिन पहले ही जम्मू से शोपियां गया था। परिवार में पत्नी और दो बच्चे जम्मू के मुट्ठी स्थित घर में रहते हैं।

विज्ञापन


हत्या की खबर से पूरे मुट्ठी क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार देर रात मृतक का शव मुट्ठी पहुंचा। रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। पूरण भट के रिश्तेदारों ने बताया कि वह शोपियां में ही रहता था। 2020 में कोविड फैलने के बाद पत्नी और बच्चों के साथ जम्मू आया था। इसके बाद शोपियां आना जाना लगा रहता था।
विज्ञापन


शनिवार को मानवता और शांति के दुश्मनों ने एक और घर उजाड़ दिया। पूरण भट के दो बच्चे हैं, जिनमें लड़का पांचवीं और लड़की सातवीं कक्षा में पढ़ती है। पति की हत्या की खबर सुनकर पत्नी और बच्चे सदमे में हैं। मृतक के घर में मौजूद लोगों ने कहा कि लक्षित हत्याएं रोकने के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीरी पंडित मर रहे हैं और सरकार सिर्फ ट्वीट कर रही है। अब समय आ गया कि सरकार को कठोर कदम उठाने होंगे। मृतक के रिश्तेदारों को सांत्वना देने के लिए मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार, एडीजी पुलिस मुकेश सिंह, डीसी अवनी लवासा व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित राजनीतिक दलों के लोग भी पहुंचे।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष रमन भल्ला ने कहा कि यह गृह मंत्रालय की विफलता है। घाटी में लगातार लक्षित हत्याएं हो रही हैं। कानून व्यवस्था खराब होती जा रही है। पार्टी लक्षित हत्याओं की निंदा करती है। आम आदमी पार्टी ने भी इस घटना की निंदा की। पार्टी ने कहा एलजी प्रशासन हालात सामान्य होने की बातें करता है, लेकिन घाटी में स्थिति सामान्य नहीं है। कश्मीरी पंडितों की हत्याएं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed