{"_id":"692609eb03105d462c00de8a","slug":"pulwama-three-arrested-273-kg-opium-seized-srinagar-news-c-10-jmu1052-771377-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलवामा में 2.73 किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलवामा में 2.73 किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
श्रीनगर। एनसीबी श्रीनगर जोन ने बारामुला–पुलवामा बेल्ट में सक्रिय एक बड़े नार्कोटिक्स सप्लाई मॉड्यूल को मंगलवार को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में 2.73 किलोग्राम चरस बरामद की गई है, जबकि मेन सप्लायर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
एनसीबी के अनुसार 20 नवंबर को बशीर अहमद मल्ला निवासी धोबीवान थाना कुंजर, जिला बारामुला को पकड़ा और उसके कब्जे से 2.73 किलो चरस बरामद की। पूछताछ में महत्वपूर्ण सुराग मिलने पर एनसीबी टीम ने बारामुला पुलिस विशेषकर थाना कुंजर की त्वरित मदद से उसके सहयोगी मंसूर अहमद वानी निवासी धोबीवान को भी गिरफ्तार किया जो सप्लाई चेन में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।
अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपियों के खुलासों और आगे की ऑपरेशनल इंटेलिजेंस के आधार पर इस मॉड्यूल के मुख्य सप्लायर अब्दुल राशिद डार को पुलवामा से गिरफ्तार किया गया। इस तरह पूरे तस्करी नेटवर्क प्रोक्योरमेंट, ट्रांसपोर्टेशन और डिस्ट्रीब्यूशन को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। संवाद