फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pulwama, Tennis Ball, Girls Cricket Tournament, Sports Stadium

Jammu News: पुलवामा में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

विज्ञापन
Pulwama, Tennis Ball, Girls Cricket Tournament, Sports Stadium
पुलवामा में बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट। स्रोत पुलिस
- लड़कियों के लिए पहली भव्य प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और युवाओं में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की कवायद जारी है। अपने निरंतर प्रयासों के तहत पुलवामा पुलिस ने जिले में पहली बार सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत लड़कियों के लिए टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। यह टूर्नामेंट पुलवामा स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को शुरू हुआ।
जिले में इस तरह का यह पहला आयोजन है जिसका उद्देश्य युवा लड़कियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना और महिलाओं की खेलों में बढ़ती भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। टूर्नामेंट नॉकआउट प्रारूप में खेला जा रहा है जिसमें पुलवामा जिले की कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मैच नूर-11 पुलवामा क्रिकेट क्लब और हयात-11 क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रतिस्पर्धा दिखाई।
विज्ञापन



उद्घाटन समारोह की शोभा पुलवामा की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी.डी. नित्या ने कीश्र उनके साथ एएसपी पुलवामा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। अपने संबोधन में एसएसपी पुलवामा ने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं खासकर युवा लड़कियों के लिए। उन्होंने प्रतिभागियों को अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने की सलाह दी और आश्वासन दिया कि पुलवामा पुलिस भविष्य में भी इस तरह के रचनात्मक आयोजनों को जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम में खिलाड़ियों और दर्शकों ने बड़ी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित लोगों ने पुलवामा पुलिस के इस कदम की सराहना की जो जिले में खेलों के बढ़ते रुझान को दर्शाता है।एक युवा क्रिकेट खिलाड़ी अतीका ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट न सिर्फ क्रिकेट को बढ़ावा देंगे बल्कि हमारे भविष्य के लिए भी फायदेमंद साबित होंगे। आज पहली बार हमें क्रिकेट टर्फ पर खेलने का मौका मिला जो हमारे लिए बेहद खास अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed