फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pulwama encounter pile Hizbul militant

पुलवामा में मुठभेड़, हिजबुल का आतंकी ढेर

Sat, 06 Feb 2016 08:05 PM IST
Updated Sat, 06 Feb 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
Pulwama encounter pile Hizbul militant

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार शाम

विज्ञापन
आतंकियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया।

सेना के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा बलों को जिले के गुंडपुरा इलाके में दो आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली थी। जिस पर सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 182,183 बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशन ऑपरेशन ग्रुप ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।

इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों पर ग्रेनेड भी फेंके, हालांकि इसमें कोई जवान घायल नहीं हुआ।

मारे गए आतंक‌ी के पास से ह‌थ‌ियार बरामद

Pulwama encounter pile Hizbul militant

करीब ढाई घंटे चली इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी की पहचान राकिब बशीर के रूप में हुई है। वो पुलवामा ज‌िले के जाडूरा इलाके का रहने वाला था।

मारे गए आतंकी के पास से एक एके-47 समेत अन्य हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। सूत्रों की मानें तो यह आतंकी हिज़्ब कमांडर बुरहान वानी के गुट का था और दो महीने पहले ही आतंकी बना था।

वहीं मुठभेड़ के बाद गुंडपुरा और जाडूरा इलाके में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को‌ नियंत्रित करने के ल‌िए को सुरक्षा बलों को बल प्रयोग भी करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed