{"_id":"61afb385a5269758d044cf62","slug":"public-poblem-vijaypur-news-jmu249380089","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने चिनाब दरिया पर बनाया अस्थायी पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परगवाल। चिनाब नदी पर 206 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल का सपना संजोए बैठे परगवाल के लोगों का सपना पूरा होने में शायद अभी और वक्त लगेगा। इसके विपरीत सेना ने चिनाब नदी पर लोगों की सुविधा के लिए अस्थायी पुल का निर्माण कर लोगों को राहत जरूर दी है। कुछ दिन से अस्थायी पुल के निर्माण की आस लगाए बैठे परगवाल के लोगों के लिए मंगलवार का दिन कुछ राहत लेकर आया, क्योंकि सेना ने चिनाब नदी पर बनाए इस अस्थायी पुल को लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया, जिससे लोगों ने खुशी जताई है। छंब विधानसभा क्षेत्र के दो ब्लाकों को जोड़ने वाले इस अस्थायी पुल के बन जाने से परगवाल के लोगों को अब अपने विधानसभा क्षेत्र खौड़ पहुंचने के लिए लंवे सफर के साथ-साथ पैसों और समय की बचत भी होगी। इससे पहले लोगों को खौड़ पहुंचने के लिए अखनूर से होकर गुजरना पड़ता था, जिसके लिए उनको करीब 50 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था। अब इस पुल के बन जाने से ये सफर मात्र दस किलोमीटर रह जाएगा।
विज्ञापन
सेना की इंजीनियर रेजिमेंट द्वारा बनाया गया यह अस्थायी पुल हर साल पानी कम होने की स्थिति में करीब तीन से चार माह रहता है, जिसका सीधा फायदा परगवाल के करीब 25 हजार आबादी को मिलता है। इस पुल के बनने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। पुल बन जाने से क्षेत्र के लोगों ने सेना का धन्यवाद करते हुए कहा कि सेना सरहद पर हमारी रक्षा के साथ-साथ हमारी सभी प्रकार की जरूरतों को पूरा करने के लिए हमेशा तैयार रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।