फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   public poblem

सांबा-सुंब मार्ग पर तारकोल बिछाने की मांग

विज्ञापन
public poblem
सांबा। ब्लॉक सुंब की ओर जाने वाले मार्ग की खस्ता हालत के चलते ग्रामीणों को आने जाने की समस्या बनी हुई है। जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बाद भी मार्ग पर तारकोल बिछाने का कार्य नहीं शुरू किया जा रहा है। इसके चलते उन्हें एक साथ अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डीडीसी के उप चेयरमैन बलवान सिंह ने बताया कि सांबा-सुंब मार्ग काफी समय से टूटा है। अब कुछ हिस्से पर बजरी डाल दी है, लेकिन तारकोल नहीं बिछाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बाबत एडीसी सूरम चंद शर्मा को समस्या से अवगत कराया है। जब विभागीय अधिकारियों को समस्या बताई तो उन्होंने कहा कि जिस ठेकेदार को काम दिया है वह तारकोल का प्लांट लगा रहा है। उसके बाद काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग उठाई कि इस मार्ग पर जल्द से जल्द तारकोल बिछाया जाए।
विज्ञापन

-----
सांबा से गौरण के बीस किलोमीटर मार्ग के पहले चरण के दस किलोमीटर मार्ग पर सिंगल मेटल बिछा दिया गया है। उपायुक्त के पास अनुमति के लिए फाइल गई है। ठेकेदार को भी शीघ्र काम मुकम्मल करने को कहा गया है। शीघ्र ही तारकोल बिछा दी जाएगी। अगले दस किलोमीटर पर भी तेजी से विकास कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डीके कैथ, कार्यकारी अभियंता, सड़क एवं भवन निर्माण विभाग, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed