फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   public poblem

चिनाब दरिया पर नाव चलाने की मांग

विज्ञापन
public poblem
परगवाल। तहसील परगवाल के लोगों ने बाढ़ नियंत्रण विभाग से इंद्री और परगवाल के बीच चिनाब दरिया पर नाव चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि मौजूदा समय दरिया में पानी का जलस्तर कम है। इसलिए विभाग को लोगों की सहूलियत के लिए जल्द से जल्द नाव चलानी चाहिए।
विज्ञापन

गांव भलवाल मोलू के गिरधारी शर्मा ने कहा कि उनको अपने काम के सिलसिले में खौड़ जाने के लिए अखनूर से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं चिनाब नदी पर नाव चलने से यह सफर मात्र दस किलोमीटर का रह जाता है। गांव सजवाल के बलवान सिंह के अनुसार परगवाल को ज्यौड़ियां से जोड़ने वाले इंद्री पतन पर काफी समय से नाव नहीं चली है, जिससे लोगों को अपने विधानसभा क्षेत्र जाने के लिए अखनूर से होकर गुजरना पड़ता है। जो समय के साथ-साथ जेब पर भी भारी पड़ता है। स्थानीय निवासी विजय सिंह ने कहा कि सितंबर बीतने को है, लेकिन बाढ़ नियंत्रण विभाग अभी तक सोया हुआ है।
विज्ञापन

सनद रहे परगवाल और खौड़ एक विधानसभा क्षेत्र के अधीन आते हैं। दोनों के बीच दरिया चिनाव बहता है। वहीं पानी कम होने की स्थिति में लोग नाव से ही दरिया पार कर एक दूसरे क्षेत्र में आते जाते हैं। वहीं इस नाव के न चलने से लोगों को अखनूर से होकर गुजरना पड़ता है। जो काफी लंबा रास्ता है। नाव के चलने से लोगों को आने जाने में काफी आसानी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed