फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   public poblem

सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

विज्ञापन
public poblem
आरएस पुरा। सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती गांव घराना व घरानी के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलने से रोष पाया जा रहा है। ग्रामीणों को कहना है कि एक डॉक्टर दो पैरामेडिकल अधिकारियों सहित कुल 4 कर्मियों की यह होने पर भी मात्रा एक ही कर्मी जो कि पैरामेडिकल है। उसी के सहारे लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जो कार्य डॉक्टर को करना होता है, उसके लिए पैरामेडिकल कर्मी पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। गांव की पंचायत के सरपंच गुरुदयाल सिंह मजोत्रा का कहना है कि ब्लॉक मेडिकल अधिकारी से डॉक्टर की सेवाएं न मिलने पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस समय अधिक लोड होने पर डॉक्टर को किसी दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया है। सरपंच गुरुदयाल का कहना है कि विभाग को कम-से-कम डॉक्टर की सेवा उपलब्ध करानी चाहिए ताकि क्षेत्र के ग्रामीणों को आ रही दिक्कतों से राहत मिल सके।
विज्ञापन

सरपंच का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में न तो जरूरत के मुताबिक दवाइयां हैं और न ही कर्मी और ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया कराए जाने के लिए सरकार द्वारा कहा जाता है। हालत यह भी है कि वहां पर नियुक्त डॉक्टरों को ही दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक से मिलकर उन्हें अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा। जब भी पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जाता है अधिकतर सीमावर्ती ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दूरदराज गांव होने पर जहां पर स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर की नियुक्ति की जानी चाहिए ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य जा मिलने पर राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
फिलहाल उन्होंने इस स्वास्थ्य केंद्र पर सप्ताह में तीन दिन तक डॉक्टर की सेवाएं मुहैया कराई जाने की व्यवस्था की है। इस समय कोरोना महामारी के चलते आरएस पुरा के उपजिला में भी डॉक्टरों की के पद रिक्त पड़े हुए हैं। ऐसे में डॉक्टरों को सप्ताह में कम से कम तीन दिन तक ऐसे स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा जा रहा है ताकि यहां के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
-सतीश कुमार, ब्लॉक मेडिकल अधिकारी, आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed