फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   public meeting

पंचायत क्षेत्र में माह में एक दिन पटवारी बैठेंगे

विज्ञापन
public meeting
जनता को संबोधित करते भारत भूषण और सामने बैठे लोग
ज्यौड़ियां। खौड़ के चक मलाल सामुदायिक हाल में सोमवार को एडीसी रमेश चंद्र की तरफ से जनता दरबार लगाया गया। इसकी अध्यक्षता डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह भाऊ ने की। दरबार का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को जानना और उनका हल करना था। दरबार में विभिन्न पंचायतों से आए लोगों ने समस्याओं को बताया और अधिकारियों को ध्यान देने के लिए कहा। उनमें से कई का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। एडीसी ने निर्देश दिया कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए माह मेें एक दिन हर एक पटवारी अपने पंचायत हल्का में बैठेगा।
विज्ञापन

मुख्य मांग खौड़ में जल्द फसल खरीद केंद्र खोलने की रही। लोगों ने बताया कि सभी क्षेत्रों में एफसीआई की तरफ से फसल खरीदने की सरकारी मंडियां खोल दी गई हैं, लेकिन खौड़ में अभी तक मंडी नहीं खोली गई है। लोगों ने बताया कि हमारी धान की फसल पक कर तैयार है। इसलिए जल्द धान खरीद केंद्र खोला जाए। वहीं राजस्व विभाग के पटवारियों से कामकाज संबंधित लोगों ने समस्या बताते हुए कहा कि हमें जब भी पटवारियों से कोई काम कराना होता है, बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

एडीसी रमेश चंद्र ने कहा कि माह मेें एक बार हर एक पटवारी अपने पंचायत हल्का में बैठेगा और लोगों की समस्याओं को हल करेगा। लोगों की ज्यादातर समस्याएं बिजली पानी और सड़कों से संबंधित रहीं। सीमावर्ती गांवों के लोगों ने फेंसिंग के अंदर की जमीन का मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण मुख्य, सदस्य भूषण बराल, सूरज सिंह भाऊ, तहसीलदार सुुुदेेश कुमार शर्मा, थाना प्रभारी, सरपंच पठान सिंह, सवर्ण सिंह मनहास, गीता देवी, शारदा देेेवी, बचन सिंह चिब सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed