फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   psa imposse again on masarat alam

मसर्रत आलम पर फिर से पीएसए लगाने की तैयारी में मुफ्ती सरकार

Sun, 06 Sep 2015 08:31 PM IST
Updated Sun, 06 Sep 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
psa imposse again on masarat alam

एक सप्ताह पहले पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) से बरी होने के बाद फिर गिरफ्तार किए गए घाटी के कट्टर अलगाववादी मसर्रत आलम पर फिर पीएसए लग सकता है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन उसका डोजियर बनाने में जुटी है, ताकि उस पर फिर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का मामला दर्ज किया जा सके।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अदालत के आदेश पर मसर्रत को एक सितंबर को कोट भलवाल जेल से रिहा किया गया था। लेकिन रिहाई के बाद जेल के बाहर से ही सीआईडी विभाग ने पुराने मामले में हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन


मसर्रत के खिलाफ ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर पुलिस स्टेशन में 2012 से केस दर्ज था। पुलिस ने उसे अगले दिन कोर्ट में पेश कर एक सप्ताह के रिमांड पर लिया था, जिसकी अवधि आठ अगस्त को समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सितंबर को उसे रिहा किया गया था मसर्रत आलम

psa imposse again on masarat alam

बताया जाता है कि रिमांड के दौरान मसर्रत से कड़ी पूछताछ की गई और उसका डोजियर तैयार किया जा रहा है। पाकिस्तानी झंडे लहराने और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण 17 अप्रैल को उसे गिरफ्तार किया गया था और उस पर पीएसए लगाया गया था। उसके बाद उसे कश्मीर घाटी से कोट भलवाल जेल भेज दिया गया था।

हाईकोर्ट ने उसे पीएसए के तहत न्यायिक हिरासत में रखने को अवैध करार दिया था और सरकार को उसे रिहा करने के आदेश दिए थे। इसके बाद एक सितंबर को उसे रिहा किया गया था। अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी का करीबी माने जाने वाला मसर्रत घाटी में हिंसक आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेता रहा है और उसे कई बार गिरफ्तार किया गया है।

नौ मार्च को रियासत में नई गठबंधन सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री मुफ्ती ने मसर्रत की रिहाई के आदेश दिए थे। इसके बाद काफी विवाद हुआ था। विपक्षी राजनीतिक दलों ने उनके फैसले की कड़ी आलोचना की थी। संसद में भी यह मामला उठा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed