{"_id":"58fef09d4f1c1b9e65c0cde9","slug":"protests-may-happen-before-darbar-move","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरबार मूव के पहले रियासत में कर्मचारी आंदोलनों की सुगबुगाहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरबार मूव के पहले रियासत में कर्मचारी आंदोलनों की सुगबुगाहट
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारी आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरबार मूव से पहले कर्मचारी आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। सिविल सेक्रेटिएट कोआर्डिनेशन कमेटी ने मांगों के समर्थन में बुधवार को सचिवालय परिसर में धरना देने का फैसला किया है। साथ ही चेताया है कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो श्रीनगर में दरबार खुलने पर पहले दिन आठ मई को बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
कोआर्डिनेशन कमेटी की गुलाम रसूल मीर की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में कर्मचारी समस्याओं पर विचार किया गया। बैठक में कहा गया कि डिटैचमेंट आदेशों की विभिन्न प्रशासनिक विभागों की ओर से पूर्णतया अनदेखी की जा रही है। मुख्य सचिव तथा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव की ओर से समय समय पर कई आदेश जारी किए गए। इसके बाद भी आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित नहीं हो सका।
विज्ञापन
एस्टेट विभाग के प्रति रोष जाहिर करते हुए कहा गया कि विभागीय लापरवाही की वजह से कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में वेतन विसंगतियों को दूर न किए जाने और कैडर रिव्यू न करने पर भी रोष जताया गया। बैठक में प्रशासन की ओर से कर्मचारियों की मांगों पर कोरा आश्वासन दिए जाने पर भी नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन