{"_id":"08901ad701a666b0de63160c233f037a","slug":"protests-in-kashmir-against-national-food-security-act-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में खाद्य सुरक्षा अधिनियम का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में खाद्य सुरक्षा अधिनियम का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 15 Dec 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
घाटी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का मुद्दा तूल पकड़ता दिख रहा है। कश्मीर में जगह-जगह लोग प्रदर्शन कर इस अधिनियम का विरोध करते नजर आ रहे हैं। अधिनियम का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि इस अधिनियम के लागू होने से कश्मीर में आम जनता खासकर गरीब वर्ग को काफी परेशानियां उठानी पड़ेंगी।
इस अधिनियम के विरोध में मंगलवार को भी श्रीनगर के नौहट्टा, गोज्वारा, टैंकीपुरा, हब्बा कदल, आबी गुजर, माईसुमा और बेमिना के अलावा घाटी के कई इलाकों में लोग सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान इन इलाकों में बंद भी देखने को मिला। वहीं प्रदर्शन की वजह से कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इस अधिनियम को खारिज करने की मांग की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अधिनियम को लेकर सोमवार को भी श्रीनगर के माईसुमा इलाके में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। जहां पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े थे।