फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protests in Jammu & Kashmir Assembly for 3rd day

तीसरे दिन भी विस में टेबलों पर चढ़कर मचाया हुड़दंग

Tue, 06 Oct 2015 08:26 PM IST
Updated Tue, 06 Oct 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
protests in Jammu & Kashmir Assembly for 3rd day

जम्मू-कश्मीर विधान सभा में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन नेकां-कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान नेशनल कांफ्रेंस ने सत्र का बहिष्कार करने का ऐलान भी किया।

विज्ञापन


मंगलवार को विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने पर नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के विधायकों ने कैजुअल लेबरों और अनुच्छेद 35ए पर चर्चा करने की मांग की और सदन की कार्यवाही को प्रभावित किया।
विज्ञापन


स्पीकर द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने पर उन्होंने जमकर हंगामा किया। विधायकों ने सरकारी दस्तावेज फाडे़ और टेबलों पर चढ़कर हुड़दंग भी मचाया।

इस दौरान नेकां-कांग्रेस ने पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार पर निशाना साधा और उनपर आरोप लगाया कि वह विपक्ष की आवाज को दबा रहे हैं।

स्पीकर की माइक छीनने की कोशिश की

protests in Jammu & Kashmir Assembly for 3rd day

कांग्रेस ने कहा क‌ि सदन में इस तरह के दृश्य बनने पर जनता में भी खूब चर्चा है। स्थानीय निवासी बलदेव सिंह के अनुसार लोग वोट देकर अपना नुमाइंदा इसलिए चुनते हैं कि वह उनके मसलों को सदन में उठाएंगे, ताकि उनका समाधान हो सके।

लेकिन, जो हाल सदन में देखने को मिल रहा है, उससे लगता है कि हमारे विधायक अपनी जिम्मेदारी भूल गए हैं। एक अन्य स्थानीय निवासी अल्ताफ अहमद के अनुसार जो हाल विधानसभा में है, उससे वह किसी दंगल के मैदान से कम नहीं लग रहा।

नेकां के विधायक अल्ताफ कलू और अब्दुल मजीद भट (लारमी) ने सदन में काफी हुड़दंग मचाया। यहां तक कि कलू द्वारा स्पीकर की माइक छीनने की कोशिश भी की गई।

इन दोनों विधायकों द्वारा सदन का निरादर करने पर उन्हें इस सत्र के लिए स्पीकर द्वारा सस्पेंड कर दिया गया। इस पर विपक्ष के नेता उमर अब्दुल्ला ने इस सत्र का बहिष्कार करने का फैसला सुनाया। उन्होंने अपने विधायकों सहित सदन से वाकआउट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed