फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Protests begin within Congress party just a day after alliance with NC

J&K Assembly Polls: नेकां से गठबंधन के एक दिन बाद ही कांग्रेस में अंदरूनी कलह शुरू, इन 10 सीटों को लेकर रार

Fri, 23 Aug 2024 09:24 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 23 Aug 2024 09:24 AM IST
सार

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जम्मू संभाग में बेहतर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस कई प्रमुख सीटों पर भाजपा को टक्कर देने में सक्षम है।

विज्ञापन
Protests begin within Congress party just a day after alliance with NC
नेकां-कांग्रेस गठबंधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेकां के साथ गठबंधन के बाद कांग्रेस में अंतर विरोध शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार, नेकां ने जम्मू संभाग में नगरोटा, रैपर दोमाना, विजयपुर, नौशेरा, सुंदरबनी, चिनाब वैली सहित दस से अधिक सीटों की मांग की है, जिसका पार्टी के भीतर विरोध हो रहा है। 

विज्ञापन

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जम्मू संभाग में बेहतर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस कई प्रमुख सीटों पर भाजपा को टक्कर देने में सक्षम है। लेकिन नेकां की ओर से उक्त सीटों की मांग की जा रही है, जिससे कांग्रेस को नुकसान होगा। नौशेरा-सुंदरबनी सीट रिफ्यूजियों की रही है और कांग्रेस हमेशा इसका समर्थन करती रही है। इसके साथ पिछले दस सालों से जो नेता पार्टी की सेवा कर रहे हैं, उन्हें नेकां द्वारा संबंधित सीट पर खड़ा हो जाने के बाद निराश होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस किसी के भी साथ काम करने को तैयार: मीर
श्रीनगर। डीपीएपी प्रमुख गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों के बीच कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा कि कांग्रेस किसी भी व्यक्ति के साथ काम करने के लिए तैयार है, जो भाजपा की विचारधारा से लड़ना चाहता है। मीर ने कहा, संसद चुनाव से पहले और अब विधानसभा चुनाव से पहले, हमने कहा है कि यह कांग्रेस पार्टी है, जो भाजपा की विचारधारा से लड़ती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed