फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protesting and stone pelting in kashmir today

ईद की नमाज के बाद घाटी में हिंसा, गिलानी नजरबंद

Tue, 29 Jul 2014 02:15 PM IST
Updated Tue, 29 Jul 2014 02:15 PM IST
विज्ञापन
protesting and stone pelting in kashmir today

कश्मीर के कई हिस्सों में आज ईद-उल-फितर की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए। पुलिस के मुताबिक ये प्रदर्शन इस्राइली हमलों के खिलाफ किए गए हैं।

विज्ञापन


ईद की नमाज के तुरंत बाद श्रीनगर के हैदरपोरा और मौलाना आजाद रोड पर युवकों के समूह ने पथराव किया और भारत विरोधी नारे लगाए।

पुलिस ने बताया कि बारामूला, पट्टन, अनंतनाग में भी प्रदर्शन और पत्थरबाजी की खबरें आ रही हैं। अनंतनाग के जंगलात मंडी इलाके और शोपियां से इसी तरह की घटना की सूचना मिली।

विज्ञापन

अलगाववादी नेता मीर वाइज और सैय्यद शाह गिलानी नजरबंद

protesting and stone pelting in kashmir today

श्रीनगर ईदगाह के बाहर पुल‌िस को प्रदर्शनकार‌ियों पर आंसूगैस के गोले दागे और हवा में फायर‌िंग भी करनी पड़ी। इस दौरान 12 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है।

वहीं पट्टन में हुए व‌िरोध प्रदर्शन में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। घाटी में कई जगह आईएसआईएस के झंडे लहराए जाने की भी खबर आ रही है।

पुल‌िस ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के ल‌िए अलगाववादी नेता मीर वाइज और सैय्यद शाह गिलानी को नजरबंद कर द‌‌िया है।

घाटी में इस्रराइल व‌िरोधी प्रदर्शन

protesting and stone pelting in kashmir today

पुलिस को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए श्रीनगर में कई बार आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। कई लोगों को चोटें भी आई हैं।

ये प्रदर्शनकारी लगातार इस्रराइल व‌िरोधी नारेबाजी कर रहे थे। गौरतलब है क‌ि प‌‌िछले कई द‌िनों से घाटी में इस्रराइल व‌िरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं।

पुल‌िस और सुरक्षाबलों ने शहर में सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षाव्यवस्था कड़ी कर दी है और कई जगहों पर अतर‌िक्त पुल‌िसबल की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed