पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे प्रदर्शनकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर में सोमवार को भी प्रदर्शनों का दौर जारी रहा। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई जगहों पर भिड़ंत हुई।
लोगों के शांत न होने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। घंटों चले हंगामे के बाद भी प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए।
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के कोईमुह के खुड़वानी में शनिवार को हुई सुहेल अहमद लोन नामक किशोर की इस्राइल विरोधी प्रदर्शनों के दौरान गोली लगने से हुई मौत को लेकर सोमवार को भी विरोध में जिले में बंद रहा।
प्रदर्शनकारियों ने दागे पुलिस पर पत्थर
इस दौरान कई जगहों पर प्रदर्शन हुए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत भी हुई, इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की।
पुलिस ने उग्र भीड़ को काबू में करने के लिए बल का प्रयोग किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े और स्थिति को नियंत्रण में किया।
समाचार लिखे जाने तक इलाके में तनाव बना हुआ था। वहीं प्रदेश सरकार पूरे मुद्दे को लेकर लगातार नजर बनाए हुए है।