{"_id":"6159bf1f8ebc3e626a6f7094","slug":"protest-water-problem-jammu-news-jammu-city-news-jmu244973473","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी किल्लत पर गुस्साए लोग, डेढ़ घंटे हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी किल्लत पर गुस्साए लोग, डेढ़ घंटे हाईवे किया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। ओल्ड रिहाड़ी में पानी की किल्लत पर गुस्साए लोगों ने रविवार को बीसी-नगरोटा रोड पर अंबफला के पास यातायात जाम कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जलशक्ति विभाग की अनदेखी से दो माह से उनके क्षेत्र में पानी नहीं मिल पा रहा। पुराने पाइप जगह-जगह से टूट चुके हैं, जिनसे लीकेज होती है और नलों में पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। मांग उठाई की पुराने पाइप बदलकर नए डाले जाएं।
लोगों ने दोपहर तीन बजे धरना शुरू किया। धरना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद साढ़े चार बजे प्रदर्शनकारी सड़क से हटे। इस दौरान यातायात जाम होने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी हुई।
स्थानीय निवासी प्रताप सिंह, बबलू, तारिक, सरिता, मोनिका आदि ने बताया कि दो माह से पानी नहीं आ रहा। अभी तक नई पाइप लाइन बिछाने पर काम शुरू नहीं हो पाया है। पुरानी पाइप से पानी पूरा नहीं होता है। आधा किलोमीटर दूर हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। दोपहर खाना पकाने के लिए बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
नई पाइप लाइन बिछाने के लिए सर्वे भी हुआ, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। ओल्ड रिहाड़ी में पानी न मिलने से दो सौ से ज्यादा परिवार परेशान हैं। जलशक्ति विभाग एक तरफ घरों को नलों से जोड़ने की बात कर रहा है, लेकिन पर्याप्त पानी मुहैया नहीं करवाया जा रहा।