{"_id":"f7e245ea1d2350a1fc856742ff501f55","slug":"protest-stop-in-kashmir-anantnaag-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग में आम ज़िन्दगी फिर से लौटी पटरी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनाग में आम ज़िन्दगी फिर से लौटी पटरी पर
ब्यूरो/अमरउजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 25 Oct 2015 09:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर का अनंतनाग जिला शनिवार को आहिस्ता आहिस्ता एक बार फिर से पटरी पर वापिस लौटता दिखा। करीबन 5 दिनों बाद शनिवार को इलाके से पाबंदियां हटाई गई जिसके चलते ज़िले में स्कूल, कॉलेज, दुकानें और कारोबारी इदारे एक बार फिर खुले।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ज़िले में पिछले 5 दिनों से ट्रक कंडक्टर ज़ाहिद रसूल भट की मौत को लेकर बवाल मचा हुआ था जो 9 अक्टूबर को ज मू के उधमपुर ज़िले में हुए पेट्रोल बम हमले में घायल हुआ था। उसकी मौत दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में 18 अक्टूबर को हुई और 19 अक्टूबर से इलाके में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां जारी थी।
विज्ञापन
वहीँ गुरुवार और शुक्त्रस्वार को अलगाववादियों के बटेंगू में होने वाले कार्यक्त्रस्मों को ध्यान में रखते हुए 2 दिन लगातार कर्फ्य रहा। ज़िले के डीसी मुनीर-उल-इस्लाम ने बताया कि शनिवार को ज़िले से कर्फ्यू हटा दिया गया है लेकिन हालातों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए स्थिति पर पूरी नज़र रखी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होने यह भी बताया कि विशेष ध्यान श्रीनगर-ज मू राष्ट्रिय राजमार्ग पर रखा जाएगा जो इलाके से होकर गुज़रता है। इसके इलावा हालातों में हुए सुधार को ध्यान में रखते हुए घाटी में रेल सेवा भी 2 दिन के बाद शनिवार को बहाल की गई।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि आज 2 दिन बाद बारामुल्ला-बानिहाल रेल लाइन पर रेल सेवा सामान्य रूप से बहाल कर दी गई जो खराब हालातों को देख बंद की गई थी।