फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest start again in anantnaag

अनंतनाग में फिर हुआ बवाल, 40 लोग हिरासत में

Mon, 26 Oct 2015 09:33 AM IST
Updated Mon, 26 Oct 2015 09:33 AM IST
विज्ञापन
protest start again in anantnaag

पत्थरबाजी के आरोप में 40 से अधिक युवाओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में अनंतनाग में रविवार को जमकर बवाल हुआ। महिलाओं ने लाल चौक पर धरना दिया।

विज्ञापन


इससे अनंतनाग-कोकरनाग रोड बंद रहा। महिलाओं ने सरकार तथा देश विरोधी नारे लगाए। इस दौरान कुछ युवाओं ने एक वाहन पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। युवाओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि उनके बच्चों को बिना वजह फंसाया गया है। वह पत्थरबाजी में शामिल नहीं थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी पकड़ लिया।

महिलाएं उतरी प्रदर्शन में

protest start again in anantnaag

महिलाओं के प्रदर्शन के चलते सड़क पर यातायात ठप हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह धरने पर अड़ी रहीं।

महिलाएं बार-बार जोर दे रही थीं कि उनके बच्चों को जानबूझकर फंसाया गया है। वह निर्दोष हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनके बच्चों को पुलिस छोड़ेगी नहीं तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

एक प्रदर्शनकारी हनीमा ने कहा कि उनका बेटा पत्थरबाजी के आरोप में हिरासत में लिया गया है, जबकि वह निर्दोष है। पुलिस का कहना है कि उसके पास पुख्ता सबूत हैं।

इसके आधार पर ही सिर्फ उन्हीं को गिरफ्तार है जो पत्थरबाजी में शामिल रहे हैं। इसके वीडियो फुटेज भी उसके पास मौजूद हैं। पुलिस नहीं चाहती है कि इलाके में शांति भंग हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed