फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

मृतक छात्रा का शव हाईवे पर रखकर किया पदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

विज्ञापन
protest
सांबा। सुंब ब्लॉक के मरकोली के कोंपुर गांव की मृतक छात्रा के परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों ने सोमवार को हाईवे पर शव रख प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा कि शनिवार को छात्रा के लापता होने के बाद रात नौ बजे पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन उचित कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह नौ बजे मृतक छात्रा के परिवार के सदस्य लिंक मार्ग बाजार पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें काफी समझाया। लेकिन वह शव के साथ सिडको चौक पर पहुंच गए और हाईवे को जाम कर दिया। इस बीच एएसपी सुरिन्द्र चौधरी ने परिवार को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन

एडीसी सूरम चंद शर्मा ने भी छात्रा के परिजनों को आश्वासन दिया। लेकिन प्रदर्शनकारी अड़े रहे कि उपायुक्त सांबा मौके पर पहुंचे और लिखित में आश्वासन दें। इस पर उपायुक्त अनुराधा गुप्ता मौके पर पहुंचीं और लिखित में आश्वासन दिया कि छात्रा की मौत की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। इसके बाद प्रदर्शनकारी हाईवे से हटने के लिए राजी हुए। करीब 11 बजे मार्ग को खोला गया। इस दौरान आवागमन बहाल करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह किलोमीटर तक लगी रही वाहनों की कतार
सुबह नौ से 11 बजे तक हाईवे पर आवागमन बंद रहने से सैकड़ों वाहन रास्ते में फंसे रहे। करीब छह किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही। इस बीच कुछ लोग अन्य रास्तों से गंतव्य तक पहुंचे। जाम में एक एंबुलेंस भी फंसी रही। मरीज के रिश्तेदार अमृत ने कहा कि मार्ग पर वाहनों के खड़े रहने से उन्हें एक घंटे तक आवागमन बहाल होने का इंतजार करना पड़ा।
डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली विरोध रैली
सरकारी डिग्री कालेज के विद्यार्थियों ने भी मृतक छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए कालेज से विरोधी रैली निकाली। वह मांग कर रहे थे कि मृतक छात्रा के दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। इस दौरान कालेज की ज्यादातर छात्राओं की आंखें नम थीं। वह जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही थीं।

सीसीटीवी फुटेज में अकेली दिखी छात्रा
सांबा। सुंब मार्ग बस स्टैंड से लिंक मार्ग बाजार हाईवे तक छात्रा को सीसीटीवी फुटेज में अकेले देखा गया है। जम्मू-पठानकोट हाईवे जहां कठुआ की ओर जाने वाली सुपरफास्ट बसें खड़ी होती हैं, उधर जाते देखा गया है। तकनीकी जांच में कठुआ रेलवे स्टेशन पर छात्रा ने इंस्टाग्राम और फेसबुक भी चलाई है। पुलिस हर पहलू को लेकर जांच कर रही है।
दीपक जसरोटिया, थाना प्रभारी, सांबा
फोन की कॉल डिटेल निकलवाई है
हमने छात्रा के फोन की कॉल डिटेल निकलवाई है। सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पंजाब पुलिस के साथ पूरी तरह से संपर्क में हैं।
- सुरिन्द्र चौधरी, एएसपी, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed