फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग

विज्ञापन
protest
आल जे एंड के अस्थाई कर्मचारियों की तरफ से बैठक कर किया प्रदर्शन
ज्यौडियां। उपजिला खौड के पाडली जल शक्ति विभाग के स्टेशन पर रविवार को ऑल जे एंड के अस्थायी कर्मचारियों की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अखनूर जल शक्ति विभाग अस्थायी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदीप शर्मा ने हर विभाग के अस्थायी कर्मचारियों और सभी संगठनों के साथ बैठक कर अपील की कि सभी लोग एक मंच पर आएं, ताकि सरकार हक को देखे और जल्द स्थायी करने की ओर ध्यान दे। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा का ही राज है लेकिन सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। हमारी मांग है कि सभी अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। उन्हें सड़कों पर प्रदर्शन करने पर मजबूर न करें।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि दो साल पहले जब प्रदेश से धारा 370 हटने के बाद अस्थायी कर्मचारियों को एक उम्मीद जगी थी कि शायद अब केंद्र शासित प्रदेश में लोग स्थायी किए जाएंगे। लेकिन, निराशा ही हाथ लगी। कुछ लोग तो इस विभाग की सेवा करते-करते इस दुनिया से चले भी गए, और कुछ भुखमरी के शिकार हैं। उनके बच्चे रोटी के लिए तरस रहे हैं। प्रदीप शर्मा ने सरकार से पुरजोर मांग की है कि जल्द से जल्द सभी को स्थायी किया जाए, ताकि सभी चैन की जिंदगी जी सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखनूर डिवीजन के उपाध्यक्ष सतपाल ने भी मौजूदा सरकार से अपील करते हुए कहा कि सभी अस्थायी कर्मचारियों की ओर ध्यान दिया जाए। 20 वर्षों से वे भुखमरी का शिकार हो रहे हैं। इस बैठक में मुख्य खौड उपजिले के वर्किंग प्रेसिडेंट सुरजीत कुमार, अश्वनी कुमार, कुलदीप राज, जनक राज, जयपाल, रविंद्र कुमार, अर्जुन चौधरी, नितिन कुमार, राज कुमार, रोमेश चंद्र, पप्पू राम, काला राम, कमल कुमार, बालकृष्ण, पूर्ण चंद, सोहन सिंह, आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed