{"_id":"627acc116ec1fe7acb7fcf47","slug":"protest-samab-news-rspura-news-jmu259551490","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से राशन नहीं मिलने पर लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से राशन नहीं मिलने पर लोगों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। स्लैड़, तारे चक, जगतू चक और भोले चक के ग्रामीणों को तीन माह से राशन नहीं मिला है, जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और विभाग के खिलाफ मंगलवार को ग्रामीणों ने गांव के राशन डीलर के रोष जताया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने तहसील सप्लाई अधिकारी (टीएसओ) से मुलाकात कर समस्या से अवगत करवाया। वहीं, राशन डीलर बदलने की मांग उठाई है।
सरपंच दर्शना देवी ने बताया कि उनकी पंचायत के चार गांवों के ग्रामीण राशन डीलर से परेशान हैं। डीलर लोगों को समय पर राशन उपलब्ध नहीं करवाता है। पूछने पर भी कोई जवाब नहीं देता है। इस संबंध में डीलर की कई बार शिकायत की गई, लेकिन आजतक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीण मनोहर लाल ने बताया कि राशन डीलर अपनी मनमर्जी से दो दिन राशन देता है। अगर राशन लेने में देरी हो जाए तो फिर दो माह तक राशन नहीं मिलता देता। तरसेम लाल और जगदीश राज ने बताया कि तीन माह से राशन नहीं मिला है। कई बार राशन डीलर की मनमानी के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं, लेकिन समस्यास जस के तस है। टीएसओ आशीष कुमार ने बताया जांच का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही बुधवार को स्वयं आ कर राशन वितरित करवाने की बात कही है।