{"_id":"5e18dbfb8ebc3e87d97f542a","slug":"protest-rspura-news-jmu2013108122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननकाना साहिब गुरद्वारे पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननकाना साहिब गुरद्वारे पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरद्वारे पर हमले के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। इस दौरान माकपा नेता किशोर कुमार, जम्मू कश्मीर पीपुल सेक्यूलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा सहित युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्र्ता भी मौजूद थे।
खुशवंत सिंह ने कहा कि हमला एक सोची समझी योजना के तहत किया गया जिसकी कड़े शब्दो में निंदा करते हैं। माकपा नेता किशोर कुमार ने कहा कि जिस प्रकार ननकाना साहिब में मुख्य प्रवेश द्वार पर पथराव किया गया और शहर का नाम गुलाम-ए-मुस्तफा रखे जाने के लिए कहा गया वह ठीक नहीं था। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देवी जी एक रूहानी संत थे जिन्होंने भाईचारे का संदेश दिया पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा पवित्र स्थान पर किया गया हमला निंदनीय है। जम्मू-कश्मीर पीपुल सेक्युलर फोरम के प्रधान कुंदन शर्मा ने कहा कि हमले से देश के सभी धर्मों के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने के साथ पाकिस्तान में रहने वाले सिखों की सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस के ग्रामीण जिला महासचिव जितेन्द्र भगत सहित युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।