फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

अरनास में माइनिंग के खिलाफ भड़के जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
protest
अरनास में खनन विभाग के खिलाफ नारेेबाजी करते हुए विभिन्न स्थानों से आए हुए जनप्रतिनिधियों ने धरना दिया। शनिवार सुबह से दोपहर तक चले धरना-प्रदर्शन में जिला खनन विभाग की कार्यप्रणाली पर संदेह जताते हुए जांच की मांग हुई।
विज्ञापन

धरने में शामिल लोगों ने कहा कि खनन विभाग ने जिस स्थान पर माइनिंग का ब्लॉक खोला है, सबसे पहले उस जगह की निशानदेही की जाए। उक्त स्थान पर एनएचपीसी का अधिकार है या फिर मछली पालन विभाग का। इसके बारे में जानकारी सार्वजनिक की जाए। किसी भी विभाग से एनओसी नहीं ली गई है।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जगह की बिना निशानदेही किए विभाग ने टेंडर कैसे जारी किया, इसकी जांच होनी चाहिए। माइनिंग विभाग ने जो ब्लॉक बताया है, उसकी जगह कितनी कहां तक है, किसी को कुछ पता नहीं है। मनमाने ढंग से खनन किया जा रहा है। खनन के दाम पर भी मनमानी की जा रही है। जम्मू से कई गुना ज्यादा रेट यहां पर वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माइनिंग करने का काम करने वाले दिहाड़ीदारों की भी कोई व्यवस्था नहीं है। मौके पर मौजूद सरपंच संसार सिंह, भाजपा नेता कावला सिंह, अश्विनी शर्मा उर्फ पुल्ली शाह ने कहा कि जैसे कश्मीर में सभी टेंडर रद्द कर उसकी जिम्मेदारी पंचायत को सौंपी गई है, वैसे ही अरनास व जम्मू के अन्य स्थानों पर किया जाना चाहिए, ताकि पंचायतों का विकास हो सके।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अगर जिला प्रशासन व विभाग ने लोगों की समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दिया, तो वह सड़क पर उतर कर और जोरदार प्रदर्शन करेंगे। धरने में जुड्डा, धनौड, कंथान, थनपाल, चंकाह, गाढ़ी आदि गांव के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed