{"_id":"5daf61e78ebc3e93c315b178","slug":"protest-reasi-news-jmu1957807109","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेक्चरर की कमी, विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेक्चरर की कमी, विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी। स्थानीय राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में मुख्य विषयों के लेक्चरर की कमी से परेशान विद्यार्थियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। मंगलवार को स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी कस्बे के मुख्य चौक पर इकट्ठा हुए जहां पर उन्होनें चौक पर धरना दिया। इस दौरान दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। विद्यार्थियों ने कहा कि स्कूल में कुछ मुख्य विषयों के लेक्चरर नहीं होने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कुछ महीनों के बाद वार्षिक परीक्षाएं भी होनी हैं लेकिन कोर्स कब समाप्त होगा, इसकी जानकारी नही है। लेक्चरर नही होने के कारण उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है।
धरने का पता चलने पर मौके पर तहसीलदार लेखराज, एसएचओ सुमित शर्मा पहुंचे और विद्यार्थियों से बात की लेकिन विद्यार्थी लेक्चरर की कमी को दूर किए जाने की मांग पर अडे़ रहे। विद्यार्थियों ने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर लेक्चरर की कमी पूरी नहीं की तो वह पूर्ण रूप से हड़ताल पर उतर आएंगे। बाद में अधिकारियों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से बात की जिन्होंने शिक्षा निदेशक से मिले अश्वासन के बाद कहा कि सभी लेक्चरर की नियुक्ति कर दी जाएगी। इससे पहले अस्थाई रूप से दो शिक्षक स्कूल में भेजे जाएंगे। विद्यार्थियों का समर्थन देने के लिए सीटू नेता ओम प्रकाश शर्मा व पूर्व सरपंच रिटायर कैप्टन रामलाल भी पहुंचे।
नोट खबर फोटो नंबर चार व पांच सहित।