फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

वागन शेरबीबी में हाईवे बंद कर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
रामबन में राजमार्ग को बंद कर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : UDHAMPUR
रामबन। शेरबीबी और आसपास के लोगों ने मंगलवार को वागन शेरबीबी में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर प्रदर्शन किया। सब डिवीजन बनिहाल के अंतर्गत आने वाले वैगन शेरबीबी में राजमार्ग को बाधित कर लोगों ने एनएचएआई की ठेकेदार कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि अनियोजित और अवैज्ञानिक तरीके से जमीन काटने के कारण रामपाडी क्षेत्र डूबने लगा है। निवासियों ने आरोप लगाया कि रामसू और बनिहाल के बीच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से लगाए गए ठेकेदारों ने राजमार्ग से अनियोजित मिट्टी काटी है। इसके कारण गांव हल्ला और तबेला में कई घरों में दरारें आ गई है। इससे वे ढहने के कगार पर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रामपाडी क्षेत्र के पास के गांव, जहां एनएचएआई खोदाई कर रहा है, की जमीन डूबने लगी है, जिससे क्षेत्र के लोग दहशत में जी रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले को देखने की अपील की है, ताकि लोगों को और परेशानी न हो। धरने की सूचना मिलने के बाद तहसील प्रशासन बनिहाल सहित पुलिस मौके पर पहुंची, और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। उन्हें आश्वासन दिया कि वे मामले को संज्ञान में लाएंगे। इस आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed