फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,problem,electercity,water,jammu news

बिजली-पानी के लिए अब वार्ड-66 में प्रदर्शन

विज्ञापन
protest,problem,electercity,water,jammu news
जम्मू। शहर में बिजली-पानी की किल्लत अभी भी बनी हुई है। सिद्दड़ा के बाद अब वार्ड-66 डोगरा नगर के लोगों ने बिजली-पानी की कटौती पर कैनाल रोड स्थित बिजली निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। शनिवार को प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि बिजली की समस्या लगातार बनी हुई है। इससे पानी की आपूति भी बाधित हो रही है। बार-बार अधिकारियों को समस्या बताने के बाद भी हल नहीं की जा रही है। इस बारे में डीसी को भी ज्ञापन सौंपा गया है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड-66 के निवासी परमजीत, तारा चंद, विशाल सिंह, अंकुश शर्मा आदि ने बताया कि हर दूसरे दिन ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। इस कारण घंटों बिजली गुल रहती है। बिजली न होने के कारण पानी की समस्या भी सहन करनी पड़ रही है। डेढ़ घंटे के बजाय 20 मिनट ही पानी मिल पाता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समस्या हल नहीं हुई तो धरना लगा देंगे। शहर के अन्य हिस्सों में भी बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जिन जगहों पर ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं, उनहें बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed