फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news, Recruitment

Jammu News: जूनियर इंजीनियर के 458 पदों पर भर्ती, 30 नवंबर से आवेदन

विज्ञापन
education news, Recruitment
- जलशक्ति विभाग में 282 और लोक निर्माण विभाग में 176 पद, 29 दिसंबर तक भर सकेंगे फॉर्म
विज्ञापन


- सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 40 साल, आरक्षित वर्गों के लिए 42 से 43 साल





अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सिविल इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने जलशक्ति और लोक निर्माण विभाग में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 458 पदों पर भर्ती निकाली है। 30 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। 29 दिसंबर तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर चयन होगा।





अभ्यर्थी के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा या किसी भारतीय विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। उम्र की गणना एक जनवरी 2026 के आधार पर होगी। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। एससी, एसटी-1, एसटी-2, आरबीए, एएलसी/आईबी, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 43 साल है। 42 वर्ष तक के दिव्यांग उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। प्रश्नपत्र अंग्रेजी में होगा।
विज्ञापन




उम्मीदवारों के पास जम्मू-कश्मीर का वैध निवास प्रमाणपत्र होना जरूरी है। यह प्रमाणपत्र 29 दिसंबर 2026 तक जारी हो चुका होना चाहिए। सामान्य और अन्य श्रेणियों के 600 रुपये आवेदन फीस है। एससी, एसटी-1, एसटी-2, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगों को 500 रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------

आवेदन के साथ प्रमाणपत्र अपलोड करना जरूरी

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन भरते समय तय प्रारूप में वैध श्रेणी प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। बाद में दस्तावेज अपलोड करने का मौका नहीं मिलेगा। दस्तावेजों की जांच के समय मूल प्रमाणपत्र दिखाने होंगे। फॉर्म जमा करने के बाद उसमें दी गई जानकारी में बदलाव का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को भर्ती और परीक्षा से जुड़ी आगे की जानकारी के लिए जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed