{"_id":"67bb8a076a8f53c56601dc00","slug":"protest-news-srinagar-news-c-266-1-sr31001-103641-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मांगों को लेकर दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मांगों को लेकर दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते दिव्यांग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर हैंडीकैप्ड एसोसिएशन के बैनर तले दिव्यांगों ने रविवार को मांगों को लेकर श्रीनगर में प्रदर्शन किया। पुलिस ने मार्च निकाल रहे कई दिव्यांगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बताया कि बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।
प्रदर्शनकारियों ने प्रेस क्लब के पास नारेबाजी की। आरोप लगाया कि किसी भी सरकार ने दिव्यांगों के जीवनस्तर में सुधार नहीं किया। उन्होंने मासिक पेंशन 1000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये करने की मांग की। साथ ही कम ब्याज दर पर ऋण देने, सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए एक सलाहकार बोर्ड बनाने और सरकारी दफ्तरों व बैंकों में उनके लिए अलग काउंटर खोलने की भी गुहार लगाई।