फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest news

Jammu News: खस्ताहाल सड़क पर देयोली के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest news
बिश्नाह। गांव देयोली में खस्ताहाल सड़क को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व सरपंच जोगिंदर सिंह ने बताया कि बीते कई महीनों से गांव के लोग जर्जर सड़क से परेशान है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। विभाग ने सड़क पर गिट्टी डाली है लेकिन तारकोल डालना भूल गया है। बजरी गाड़ियों के टायर के नीचे से निकलकर आसपास के घरों को नुकसान पहुंचा रही है। लोग जख्मी हो रहे हैं। अगर संबंधित विभाग को सड़क नहीं बनवानी थी तो उखाड़ी क्यों? पूर्व सरपंच ने कहा कि गांववासियों को बताया गया था कि सड़क की टेंडरिंग हो गई है। जल्द काम शुरू होगा लेकिन सिर्फ आश्वासनों के अलावा आज तक कुछ नहीं मिला। प्रदर्शनकारियों ने कुछ देर के लिए सड़क को बंद कर दिया। इससे दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई। बिश्नाह पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर यातायात बहाल करवाया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि उनकी मांग जल्द पूरी नहीं की गई तो प्रदर्शन तेज करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed