फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest news

Jammu News: केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
protest news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री भूषण लाल डोगरा व पूर्व सांसद तरलोक सिंह बाजवा भी उपस्थित रहे। डोगरा ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में प्रस्तावित बदलाव जनविरोधी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह योजना ग्रामीण मजदूरों तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है लेकिन सरकार कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सरकार से इन प्रस्तावित परिवर्तनों को तत्काल वापस लेने की मांग की। बाजवा ने भारत-अमेरिका समझौते पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समझौते से देश के किसानों को नुकसान होगा। आरोप लगाया कि इससे कृषि क्षेत्र पर बाहरी दबाव बढ़ेगा और स्थानीय किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य प्राप्त करने में कठिनाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed