{"_id":"67dc77f72562b662e8004476","slug":"protest-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-105528-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हाईवे पर क्रॉसिंग की मांग को लेकर दो घंट तक लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हाईवे पर क्रॉसिंग की मांग को लेकर दो घंट तक लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के जतवाल में क्राॅसिंग की मांग को लेकर लोगों ने ढाई घंटे तक जाम लगाकर प्रशासन और हाईवे के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। जाम लगने पर पुलिस ने जम्मू से कठुआ की ओर जाने वाले वाहन चालकों को विजयपुर व सांबा बॉर्डर मार्ग से जाने को कहा। वहीं कठुआ से जम्मू की ओर जाने वालों को कूटा और घगवाल से बाॅर्डर मार्ग से निकाला गया। स्थानीय महिला आरती देवी ने कहा कि एक्सप्रेस वे बनने पर जतवाल में क्रॉसिंग न होने से उन्हें डेढ़ किलोमीटर दूर जाकर अपने मार्ग तक पहुंचना होगा। ऐसे में रात को महिलाओं व युवतियों को परेशानी होगी। वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों के दो दर्जनों गांवों के लोगों को भी परेशानी होगी। उनकी मांग थी कि उपायुक्त जतवाल आकर उन्हें कोई भरोसा दें, लेकिन उनके न आने पर लोगों ने हाईवे को जाम किया है। उनका कहना था कि न तो हाईवे प्राधिकरण और न ही प्रशासन ने जतवाल के लोगों की समस्याओं को समझा है। उन्हें मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पड़ा है। स्थानीय गंगेश्वर, सौरभ शर्मा और पूर्व सरपंच दीवान खजूरिया ने कहा कि जतवाल के लोगों ने दो वर्ष पूर्व से ही अपनी मांग को उठाना शुरू किया था। हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं। अब लोगों के सब्र का बांध टूट चुका है। बाद में एसडीएम घगवाल सुनैना सैनी ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत करने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। उनका कहना था कि उपायुक्त आकर उनसे बात करें। उनका कहना था कि यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वे आम लोगों के साथ फिर से सड़कों पर उतरेंगे।
...उपायुक्त ने दिया समस्या के सुलझाने का आश्वासन
एडीसी सांबा जगदीश सिंह ने मौके पर आकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कर उन्हें उपायुक्त की ओर से आश्वासन दिलाया। उन्होंने कहा कि 21 मार्च को उपायुक्त राजेश शर्मा, स्थानीय विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया और हाईवे प्राधिकरण की टीम भी जतवाल पहुंच कर लोगों की समस्या पर चर्चा करेंगे। इस पर लोगों ने मार्ग को आवाजाही के लिए बहाल कर दिया।
विज्ञापन
.........जाम से लोग हुए परेशान
मुंबई की महिला कल्पना का कहना था कि वे कटड़ा से आ रहे हैं। उन्हें डलहौजी जाना है। उनके साथ चार लोगों को शूगर है। वे दो घंटे से जाम में फंसे हैं। उन्हें न तो पानी मिल रहा है न ही वाश रूम है, जिस पर वे काफी परेशान हैं। प्रशासन को लोगों की जायज मांगों को मान लेना चाहिए ताकि बाहरी राज्यों से आने जाने वालों को परेशानी न हो।