{"_id":"6952ec8fd712d895a107180f","slug":"protest-news-samba-news-c-272-1-raj1001-106253-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बेहरोट में सड़क का काम बंद, ग्रामीणों ने बोला हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बेहरोट में सड़क का काम बंद, ग्रामीणों ने बोला हल्ला
विज्ञापन
प्रदर्शन कर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ की नारेबाजी, एलजी से लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। थन्नामंडी उपमंडल के बेहरोट गांव में लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2023 में स्टेट प्लान के तहत मंजूर सड़क प्रोजेक्ट का काम बंद कर दिया है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लोगों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बार-बार आश्वासन के बावजूद विभाग सड़क को पूरा करने में विफल रहा है। इससे स्थानीय लोगों को असुविधा हो रही है। ग्रामीण इमरान खान, निसार अहमद, शौकत अली के अनुसार शुरुआत में जमीन न मिलने से प्रोजेक्ट में देरी हुई। ग्रामीणों ने बाद में स्वेच्छा से अपनी जमीन दान की। इसके बाद विभाग के कई अधिकारियों जिनमें एग्जीक्यूटिव इंजीनियर भी शामिल थे ने मौके का दौरा किया और काम शुरू करवाया जो तीन दिनों तक चला। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अब काम अचानक रोक दिया गया। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि निर्माण की संक्षिप्त अवधि के दौरान उनके बागों के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा। इससे वित्तीय नुकसान हुआ जबकि सड़क का काम अभी भी अधूरा है। ग्रामीणों ने मांग की कि विभाग तुरंत सड़क का काम शुरू करवाकर इसे पूरा करे। उन्होंने बागों और जमीन को हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है। स्थानीय लोगों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की कि व्यक्तिगत रूप से इस मामले को देखें। उचित जांच का आदेश दें और संबंधित विभाग को जल्द से जल्द प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने के निर्देश दें।