फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest news

Jammu News: सड़क पर उतरे डेलीवेजर, सीएम आवास घेरने की कोशिश, पुलिस ने रास्ते में रोका

विज्ञापन
protest news
मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेन जाते डेलीवेजर। श्रोत संगठन
फोटो सहित
विज्ञापन

- बैरीकेड पर चढ़कर की नारेबाजी, सरकार पर कर्मचारियों की उपेक्षा का लगाया आरोप
- नियमितीकरण पॉलिसी, समय पर वेतन न दिया तो एक माह बाद फिर करेंगे हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ऑल डेलीवेजर संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को अलग-अलग विभागों के डेलीवेजर सड़क पर उतर आए। उन्होंने पहले शहीदी चौक पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आवास का घेराव करने के लिए रेजिडेंसी रोड पर आगे बढ़े। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया। कर्मचारी बैरिकेड पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष सनीकांत चिब ने अरोप लगाया कि यदि सरकार ने मांगें पूरी नहीं की तो अगले महीने फिर हड़ताल की जाएगी। इससे पहले मंगलवार को शहीदी चौक पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए डेलीवेजर कर्मचारियों जिनमें माली, चौकीदार, आशा वर्कर, शिक्षा विभाग, जलशक्ति विभाग के डेलीवेजरों ने समय पर वेतन, वर्दी, न्यूनतम वेतन देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। चिब ने कहा कि नेकां सरकार के भरोसे के बाद भी मिड-डे मेल कुक और दूसरे विभागों के डेलीवेजरों की मांगों को पूरा नहीं किया गया। सभी के हितों की अनदेखी की जा रही है। आरोप लगाया कि चुनावी घोषणा पत्र को पूरा करने में नेकां विफल रही। प्रदर्शन के बीच कर्मचारी मुख्यमंत्री के आवास की तरफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेन जाते डेलीवेजर। श्रोत संगठन

मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेन जाते डेलीवेजर। श्रोत संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed